Shahrukh Khan, Deepika Padukone और Suhana Khan की यह फिल्म तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड, जी हां यह फिल्म है King जो कि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। यह पहली बार होगा कि जब SRK और सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 2026 में ही रिलीज़ होगी लेकिन अभी तक रिलीज़ डेट कन्फर्म नहीं हुई है। फिलहाल दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान केपटाउन में इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं वहीं रनवीर सिंह बेटी दुआ का ख्याल घर पर रख रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं Siddharth Anand (जिन्होंने Pathaan जैसी फिल्म बनाई)। यह फिल्म Red Chillies entertainment के द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। इस फिल्म का बजट ₹350 करोड़ से ₹400 करोड़ तक बताया जा रहा है जो कि काफी ज्यादा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म करने वाली है क्योंकि SRK, Deepika Padukone और Suhana Khan के साथ कई बड़े सितारे और भी इस फिल्म से जुड़ सकते हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। क्योंकि शाहरुख खान को यूं ही नहीं किंग खान कहा जाता है। लेकिन देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म रनवीर सिंह की धुरंधर से ज्यादा सफल हो पाएगी या नहीं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 1000 करोड़ रुपए तो यह फिल्म पक्का कमा लेगी जो कि एक बड़ी बात है।
