Salman Khan और Kareena Kapoor नई सुपर हीरो फिल्म में आएंगे नजर, टूटेंगे रिकॉर्ड

सलमान खान की पिछली कुछ फ़िल्मों को उनके स्टारडम के हिसाब से कुछ खाश सफलता नहीं मिली है, अब खबरें आ रही हैं कि सलमान खान राज & डीके की एक सुपरहीरो फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, लीड रोल में करीना कपूर नजर आएंगी। बता दूं कि यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहती है और अब भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है क्योंकि इसका बजट भी काफी ज्यादा बताया जा रहा है, इस फिल्म को Mythri Movie Makers द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है जो कि पहले भी पुष्पा और पुष्पा 2 (पुष्पा द राइज) जैसी बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं, मतलब इस फिल्म में साउथ वाला मसाला भी मिलने वाला है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 500 करोड़ से ऊपर ही रहने वाला है। यह एक बड़ी फिल्म होगी। सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों के साथ पहले भी धमाल मचा चुकी है लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या यह सुपर हीरो फिल्म सफल होगी या नहीं। एक बात और अभी तक इस फिल्म का टाइटल रिवील नहीं हुआ है और अभी शूटिंग शुरू नहीं हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top