अभिनेता अरशद वारसी ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हां कर दिया था।एक रिपोर्ट के अनुसार अरशद वारसी ने बताया है कि शाहरुख खान के परिवार के साथ उनके अच्छे संबंध हैं इसलिए वह इस फिल्म में काम करने के लिए ना नहीं कह सकते थे। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान और अरशद वारसी के अलावा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभी इस फिल्म को मेकर्स ने 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ करने का प्लान बनाया हुआ है यह एक बड़ी फिल्म साबित हो सकती है क्योंकि इसका बजट और स्टार कास्ट दोनों बहुत जबर्दस्त हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं। जो कि बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर की लिस्ट में शामिल हैं। इस फिल्म का बजट ₹350 करोड़ से ₹450 करोड़ रहने वाला है। एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि इस फिल्म का बजट ₹450 करोड़ रहने वाला है लेकिन बाद में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस रिपोर्ट को गलत बताया था। लेकिन अंदाजा लगाया जाए तो स्टार कास्ट और फिल्म बनाने में और प्रमोशन इतना खर्चा तो आ ही जाएगा। खैर देखते हैं कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी किंग बनेगी या नहीं यानी कि धुरंधर 2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं। आपको क्या लगता है कमेंट जरुर करें।और पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *